फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कोच में धुआं भरने से यात्रियों में भगदड़

Fri, 18 Sep 2015 11:54 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ से प्रतिदिन दिल्ली को जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन अकबरपुर फैजाबाद रेल खण्ड के कटेहरी रेलवे स्टेशन के आगे पहुंची थी कि अचानक उसका एक पहिया जाम हो गया। इससे ट्रेन झटके के साथ रुक गई। झटका लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर क्या हो गया। इसी बीच एसी के बी वन कोच में धुआं भर गया, जिससे यात्री आननफानन में कोच से बाहर निकल आए। बाद में जब टीटीई व अन्य रेलकर्मियों ने बताया कि घबराने की बात नहीं है ट्रेन का एक पहिया जाम हो गया है, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री सिद्घार्थ मिश्र ने बताया कि कोच में धुआं भरने से यात्रियों के बीच आपाधापी का माहौल रहा। एसी के अलावा अन्य कोच से भी कई यात्री तत्काल ट्रेन से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद रेलकर्मियों ने गड़बड़ी को दूर किया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ सकी। इस बीच लगभग आधे घंटे ट्रेन खड़ी रही। इससे यात्रियों के बीच तरह तरह की अटकलें भी लगती रहीं।

कटेहरी स्टेशन अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि गेट नंबर 90 सी के निकट कुछ लड़कों ने चेन पुलिंग कर दी थी। इससे एसी कोच का एक पहिया जाम हो गया था। इसी के चलते ट्रेन लगभग बीस मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें