ग्राम हकीमपुर थाना अलीगंज निवासी नंदलाल की खासपुर गांव में बल्ली पटरा की दुकान है। 23 जुलाई को लालजी निवासी गजियापुर व उसके साथी ने नंदलाल की दुकान में तोड़फोड़ करके उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। नंदलाल की तहरीर पर पुलिस ने केस पंजीकृत किया है।