फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चली लाठियां, तीन घायल

Thu, 25 Jun 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव निवासी रामचंदर व बालगोविंद के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन स्थायी निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम  एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जाता है कि बुधवार देर शाम रामचंदर ने यह कहते हुए उस रास्ते से बालगोविंद को आने जाने से रोक दिया कि वह भूमि उसकी है।

इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें रोली (17) पुत्री रमाचंदर, सावित्री (40) पत्नी रामचंदर व रामचंदर (42) पुत्र छेदीलाल को चोटें आईं। बाद में घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें