फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरानखानी व विशेष दुआ के साथ मना बारावफात, घर व मस्जिद सजी, आतिशबाजी भी हुई

विज्ञापन
फोटो-23, अंबेडकरनगर के अयोध्या मार्ग पर बारावफात पर्व के मौके पर सजी मस्जिद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन बारावफात शुक्रवार को पूरे जिले में उल्लास से मना। नागरिकों ने जमकर आतिशबाजी की। घरों, मस्जिदों में कुरानखानी व दुआ की गई। कई जगह गरीबों को फल व कपड़े आदि भी वितरित किए गए। कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन आमतौर पर होता दिखा। बारावफात पर्व को देखते हुए मजिस्दों आदि को पहले ही सजा दिया गया था। इन सबके बीच टांडा में अचानक जुलूस निकालने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिसकर्मियों की सख्ती से जुलूस ज्यादा दूर तक निकल नहीं पाया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में बारावफात पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुस्लिम समाज के नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। जिला मुख्यालय के विभिन्न मस्जिदों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के साथ ही नमाज अदा की गई। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को बारावफात धूमधाम से मना। युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। घरों व मस्जिदों में कुरानखानी व सलसम दुआ की गई। कोविड के चलते टांडा में जुलूसे मोहम्मदी न निकालने का निर्णय लिया गया था, लेकिन पूर्वाह्न करीब 11 बजे जुलूस शुरू होने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि मोहल्ला छज्जापुर से एक वाहन डीजे साउंड के साथ बाइक पर झंडा लेकर युवक नारे लगाते हुए जुलूस निकालने लगे। जुलूस चटोरी गली ताज तिराहा होते हुए छोटी बाजार तक पहुंचा ही था कि पुलिसकर्मी पहुंच गए।
इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद जुलूस में शामिल लोग इधर-उधर निकल लिए और जुलूस समाप्त हो गया। बारावफात पर्व को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र डॉ. संजीव गुप्त ने टांडा पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र भी मौजूद रहे। डीआईजी ने क्षेत्र भ्रमण किया। इसके बाद टांडा कोतवाली में काफी देर तक रुके रहे। एसपी व एएसपी से जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उधर, जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बारावफात पर्व का उल्लास देखने को मिला। परंपरागत ढंग से नागरिकों ने बारावफात का पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें