फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: समितियों में खाद का संकट, किसान परेशान

Wed, 03 Sep 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बलरामपुर के सहकारी स​मिति कमदी खुर्द में जुटी किसानों की भीड़ ।
विज्ञापन
हरैया सतघरवा/महराजगंज तराई। धान की फसल बढ़ने के साथ खाद की मांग भी बढ़ गई है। रविवार को यूरिया की आपूर्ति रुकने से किसानों की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन मंगलवार को साधन सहकारी समिति कमदीखुर्द सिंहपुर में एक ट्रक यूरिया पहुंचने से राहत मिली है।
विज्ञापन

किसान बुद्धिसागर पांडेय, रक्षाराम, ज्ञान बहादुर, राम कैलाश, दीपक कुमार व मुन्नीलाल ने बताया कि पहली खाद डालने के बाद अब दूसरी खाद की आवश्यकता है, जो हल्की बारिश के बाद जरूरी हो जाती है।
समिति में स्टॉक खत्म होने से वे परेशान थे, लेकिन अब वितरण शुरू हो गया है। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता जनार्दन यादव ने बताया कि खाद की कमी वाले क्षेत्रों में तत्काल ट्रक भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-पॉस मशीन के माध्यम से किसानों का डाटा फीड कर खाद का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं कौवापुर उपशाखा में अब भी यूरिया की उपलब्धता नहीं है।
समिति अध्यक्ष सत्यराम वर्मा ने बताय कि किसानों की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन फिलहाल स्टॉक नहीं है। विभाग से तत्काल आपूर्ति की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें