अंबेडकरनगर। रामबाबा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विपिन बिहारी सिंह ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए। सम्मानित होने वालों में कक्षा दस के उत्कर्ष, काजल और मयंक तिवारी शामिल हैं। कक्षा बारह विज्ञान वर्ग से मुस्कान, चंचल व शुभी को सम्मानित किया गया।