फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 70 काॅलेजों में सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा

Tue, 19 May 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं हुईं। इन परीक्षाओं में जिले के 70 कॉलेजों के कुल 4,430 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

प्रथम पाली में 3874 व दूसरी पाली में 3854 प्रशिक्षु उपस्थित रहे। परीक्षा शुरू होने के 20 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के सामने ही सील्ड पैकेट खोले गए। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई।
सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर परीक्षा के दौरान पूरी तरह सक्रिय रहे, जिससे किसी भी केंद्र पर लापरवाही न हो सके। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय ने जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज, श्री रंगेय राघव इंटर कॉलेज हंसवर, मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज व एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी श्याम बिहारी बिंद ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन क्षमता का विकास की परीक्षा में कुल 3,897 पंजीकृत प्रशिक्षुओं में से 3,847 उपस्थित रहे, जबकि 50 अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

द्वितीय पाली की शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन की परीक्षा में 3,905 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3,854 ने परीक्षा दी और 51 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें