अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती सूकर के हमले से घायल ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
अहिरौली थाना अंतर्गत मिझौड़ा काजीपुर गांव में जंगली सूकर के हमले से बृहस्पतिवार देर शाम दो लोग घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रामलाल (40) व शंभू (12) गुरुवार देर शाम खेत की सिंचाई कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान वहां पहुंचे जंगली सूकर ने उन पर हमला कर दिया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
गुहार पर आसपास के खेतों में कार्य कर रहे किसान मौके पर एकत्र हो गए और लाठी डंडे से मारकर सूकर को वहां से भगाया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं। दोनों को तत्काल सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां रामलाल की हालत गंभीर बनी हुई है।