बच्चों भागकर इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव की पहचान गांव के 70 वर्षीय हौसिला प्रसाद सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मालूम हो कि हौसिला प्रसाद सिंह (70) भीटी थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी हैं। उनके दो पुत्र शैलेन्द्र सिंह व शनि सिंह है। शैलेन्द्र बीते दिनों एक मामले में जेल चला गया । घर पर पर हौसिला प्रसाद व उनकी पत्नी के अलावा छोटा पुत्र शनि रहता था। शनि नशे का आदी है।
हौसिला सिंह की पत्नी के मुताबिक पुत्र शनि गत 29 अक्तूबर को अपने पिता से पैसे मांग रहा था। उन्होंने पैसा न होने की बात कहकर पैसा देने से मना कर दिया। कुछ देर बाद शनि उन्हें लिवाकर खेत की तरफ गया। इसके बाद से न तो उनके पति वापस आए और न ही शनि। वह तब से ग्रामीणों से पति व पुत्र के बारे में पूछताछ कर रही है।
सोमवार दोपहर कुछ बच्चे गांव के बाहर बने सरस हॉट के पास खेल रहे थे। बच्चों को कमरे से दुर्गंध आने का एहसास हुआ। इस पर बच्चे अंदर गए तो देखा कि एक शव पड़ा है। बच्चे भागकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त गांव के हौसिला प्रसाद सिंह के रूप में की।