फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा जख्मी

Sat, 08 Mar 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मृतक रामलाल की फाइल फोटो
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के फरीदपुर गांव के निकट बाइक से जा रहे पिता-पुत्र को एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल की टक्कर लग गई। टक्कर के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में पिता- पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल जाते समय पिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बलरामपुर गांव निवासी अशोक सोनकर अपने पिता रामलाल (65) के साथ बाइक से शनिवार सुबह फरीदपुर गांव जाने के लिए निकले थे। सिंघलपट्टी से पदुमपुर के फरीदपुर के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर लग गई। बाइकसवार मौके से भाग निकला। इस दौरान अशोक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में पिता-पुत्र दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को आजमगढ़ के महाराजगंज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रभारी विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसे के दौरान दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें