फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता व तीन पुत्रों को पांच वर्ष की सजा

Fri, 24 Jul 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हंसवर क्षेत्र में पृथ्वीपुर निवासी गिरिजेश सिंह की 19 जुलाई 2007 को भूमि विवाद के चलते गांव के अखिलेश सिंह व उसके तीन पुत्रों ने पिटाई कर दी थी। बीच बचाव करने पहुंचे गिरिजेश के परिवारीजनों को भी पीटा गया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आयी थी।
विज्ञापन


घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। केस की सुनवाई के दौरान जनपद न्यायाधीश डॉ. गोकुलेश ने घटना को गंभीर मानते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त अखिलेश सिंह व उसके पुत्र अनुराग, रोहित व अभिषेक सिंह को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।

चारों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। फैसला सुनाए जाने से पूर्व जमानत पर चल रहे चारों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें