फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: क्रय केंद्रों पर आज से धान बेच सकेंगे किसान

Fri, 31 Oct 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में 100 क्रय केंद्रों पर शनिवार से धान खरीद शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए 6387 किसानों ने पंजीयन कराया है। 1481 किसानों का सत्यापन पूरा हो गया है। गत वर्ष 86 क्रय केंद्र पर एक लाख 32 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष एक लाख 53 मीट्रिक टन खरीद हुई थी। इस बार धान खरीद के लिए 100 केंद्र बनाए गए हैं। खरीद लक्ष्य एक लाख 58 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन विभाग ने केंद्रों पर मशीन, फर्नीचर, बैनर, बोरा आदि पहुंचा दिया है। राइस मिलों की जियो टैगिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चावल की अग्रिम लाट भंडार केंद्रों पर पहुंचाने के लिए पत्र भेज दिया गया है। डीएम ने पांचों तहसीलों में एसडीएम को नोडल अधिकारी नामित किया है। एसडीएम ने क्रय केंद्रों पर निगरानी के लिए राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को नोडल प्रतिनिधि नामित किया है।

मिल से गोदाम तक चावल व क्रय केंद्रों से राइस मिल तक धान पहुंचाने के वाहन जीपीएस प्रणाली से लैस किए गए हैं। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2,369 व ग्रेड-ए 2,389 रुपये निर्धारित है। चार नवंबर से क्रय केंद्रों पर धान की खरीद चालू होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन चार दिनों से लगातार बारिश से इस बार धान की खरीद पर इसका असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन




धान खरीद की सभी तैयारियों पूरी करा ली गई हैं। 6387 किसानों ने पंजीयन कराया है। खरीद प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता अपनाई जाएगी। धान खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


गोरखनाथ, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें