फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज पछुआ चलने से किसान सांसत में

Tue, 07 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सरसों की फसल। - फोटो : symbolic
विज्ञापन
कुछ दिनों से बढ़ते तापमान के बीच मंगलवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ। सुबह से ही सर्द पछुआ हवा चलने लगी। इससे दिन के तापमान में पिछले दिनों की बनिस्बत कमी आई। उधर तेज हवा चलने से दलहनी व तिलहनी फसलों के फूल झड़ने व पौधों के लोट जाने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं।
विज्ञापन


सरसों, मटर, अरहर व उरद समेत अन्य फूलों वाली फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। गौरतलब है कि लगभग एक सप्ताह से सुबह से ही तेज धूप निकलने से दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी वृद्धि होने लगी थी। इससे कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली थी। तेज धूप निकलने से किसानों के भी चेहरे खिल उठे थे।

इस बीच मंगलवार सुबह से तेज सर्द पछुआ चलने का सिलसिला शुरू हो गया। यह दौर लगभग पूरे दिन जारी रहा। नतीजतन दिन के तापमान में एक बार फिर से गिरावट हो गई। बीते दिनों तापमान बढ़ने से ज्यादातर लोगों ने गर्म कपड़े बाक्स में रखने शुरू कर दिए थे, उन्हें मंगलवार को मौसम में हुए बदलाव के चलते वापस निकालना पड़ा।
विज्ञापन

 
उधर, तेज पछुआ ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। दलहनी व तिलहनी फसलों के फूल झड़ने लगे हैं। दरअसल इन दिनों चलने वाली पछुआ दलहनी व तिलहनी फसलों के लिए काफी नुकसानदायक हैं।

अकबरपुर के किसान रामचरित्र व सुदामा वर्मा ने कहा कि यदि तेज हवा चलने का सिलसिला आगे भी इसी तरह जारी रहा तो इससे सरसों, अरहर व मटर के फूल तेजी से झड़ने लगेंगे। यदि ऐसा हुआ तो इससे इन फसलों को भारी नुकसान होगा। भीटी के रामअशीष व जलालपुर  के संतोष कुमार ने चिंता जताते हुए कहा कि मौसम के बदले मिजाज से दलहनी व तिलहनी फसलों को नुकसान हो सकता हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें