फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मुआवजे के लिए धरने पर डटे किसान

Wed, 25 Dec 2024 08:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। एनएच 233 के प्रभावित किसानों को शतप्रतिशत मुआवजा दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता मंगलवार को भी धरने पर डटे रहे। फतेह जहूरपुर के निकट आयोजित धरने में कहा गया कि जब तक समस्या का निस्तारण नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि एनएच 233 के प्रभावित किसानों को शतप्रतिशत भुगतान किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा। इस बार धरना तब तक समाप्त होने वाला नहीं है, जब तक शतप्रतिशत भुगतान हो नहीं जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली सीमा पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा। हक की आवाज बुलंद करने वाले किसानों पर लाठी चलाई जा रही, वह अत्यंत निंदनीय है। धरने में छविलाल, राममनोहर, लालजी, रामबहाल, भगेलूराम, गुलाम पीर आदि मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें