फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ई लॉटरी से कृषि यंत्रों के लिए हुआ किसानों का चयन

Fri, 17 Jan 2025 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलक्ट्रेट परिसर के एनआईसी में शुक्रवार को 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए ई नीलामी की गई। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेज्ड्यू के तहत कृषि यंत्रों के साथ कस्टम हायरिंग सेंटर हाई टेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, सुपर सीडर इत्यादि की ई लाॅटरी की गई।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने आवेदन करने वाले किसानों को ई लाॅटरी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद खंडवार प्रक्रिया कराई गई। जिले को प्राप्त कुल 23 विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों के सापेक्ष कुल 136 किसानों ने आवेदन किए थे। नौ रोटावेटर के लिए 50, चार कल्टीवेटर के लिए पांच, छह कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए 40, चार पैडी / मल्टीक्राॅप थ्रेसर के लिए 14, दो मिनी राइस मिल के लिए तीन, दो स्ट्रा रीपर के लिए चार एवं दो लेजर लैंड लेवलर 2 के सापेक्ष दो का चयन किया गया। चयन के बाद किसानों के मोबाइल पर संदेख्श प्राप्त हुआ। उपनिदेशक ने बताया कि जिन किसानों का चयन नहीं हुआ है, उनकी टोकन राशि खाते में वापस जाएगी। इस अवसर पर केवीके अध्यक्ष डॉ. रामजीत, डीएचओ धर्मेंद्र चौधरी, डीसीओ एसएल यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमरेंद्र कुमार, नामित प्रगतिशील किसान चंद्रप्रकाश वर्मा, राजकुमार, राहुल सिंह, मयंक, कांती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें