फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से किसानों को राहत

Sun, 23 Aug 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को लम्बे समय से भारी बारिश का इंतजार था। किसानों के मुताबिक तेज बारिश न होने से न सिर्फ धान की फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था, बल्कि खेतों में घास फूस भी काफी उग आयी थी। इसकी निराई आदि कराने में भी किसानों को काफी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन


शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक हुई भारी बारिश से किसानों को काफी राहत पहुंची है। अब न सिर्फ धानों के पौधों में विकास तेजी से होगा, बल्कि घासफूस भी कम हो जाएंगे। किसान जयकुमार वर्मा की माने तो इस बारिश से किसानों को काफी लाभ पहुंचा है।

पानी के अभाव में धान की खेतों में बोई गई उवर्रक भी फसल पर अपेक्षित असर नहीं डाल पा रही है। दूसरी तरफ शनिवार रात से भोर तक कई चक्रों में हुई तेज बारिश से आवागमन व जल निकासी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर फैजाबाद रोड, रोडवेज, कलक्ट्रेट, आरटीओ आफिस के निकट, पहितीपुर रोड, शहजादपुर सब्जी मंडी आदि क्षेत्रों में दिन भर लोगों को आवागमन संकट से जूझना पड़ा। इसका मुख्य कारण जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होना था।

कई जगहों पर जल निकासी के लिए बनी नालियां व नाले क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते वह दुरुस्त नहीं हो पा रहे हैं। इसका खामियाजा बारिश होने पर आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी रहा। बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। कई क्षेत्रों में पूरी रात विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें