फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किसानों ने कोदो जलाकर जताया विरोध

Tue, 24 Dec 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा के निकट प्रदर्शन करते सयुंक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एमएसपी लागू करने व मागों को लेकर दिल्ली सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का उत्पीड़न न किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। उपज की खरीदारी की कोई व्यवस्था न होने पर कार्यकर्ताओं ने कोदो अनाज को जलाया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन




राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसुरेश वर्मा ने कहा कि एमएसपी लागू करने समेत कई अन्य मांगों को लेकर किसान दिल्ली सीमा पर पर धरने पर डटे हैं। शांतिपूर्ण ढंग से हक की आवाज बुलंद करने वाले किसानों की आवाज बलपूर्वक दबाने की कोशिश की जा रही है। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा। फर्जी ढंग से मुकदमा दर्ज कर किसान नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। यह कतई उचित नहीं है। जिम्मेदारों को चाहिए कि वे किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए वार्ता करें।



किसान संग्राम समिति के अध्यक्ष सत्यदेव पाल, अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी व भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि जिले के सभी बीज भंडार पर कोदो के बीज का वितरण किया जा रहा। किसान इसकी खेती भी कर रहे, लेकिन उपज की खरीदारी के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं हो रहे। इससे किसानों को आर्थिक चपत लग रही। किसानों ने कोदो फसल को जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन




अमरजीत वर्मा, भजिराम विश्वकर्मा, छविलाल, चलाकू पाल, रणजीत उर्फ लल्लू वर्मा ने कहा कि किसान समस्याओं से संघर्ष कर रहे, लेकिन उसे दूर करने को लेकर जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहे। चेतावनी दी गई कि शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें