फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किसान सम्मेलन नौ जनवरी को, तैयारियां तेज

Tue, 17 Dec 2024 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नव भारतीय किसान संगठन महिला मोर्चा की बैठक मंगलवार को रफीगंज बाजार में हुई। इसमें नौ जनवरी को प्रयागराज स्थित परेड ग्राउंड में होने वाले किसान सम्मेलन को सफल बनाने व किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि धान व गन्ना क्रय केंद्र पर मनमानी का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मालती देवी ने कहा कि किसान मुश्किलों से घिरा हुआ है, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं है। एमएसपी कानून लागू करने को लेकर जिम्मेदार कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे। किसान जब हक की आवाज बुलंद करते हैं, तो उनकी आवाज को बलपूर्वक दबाने की कोशिश की जाती है। यह सही नहीं है। कहा कि इन्हीं को लेकर नौ जनवरी को प्रयागराज स्थित परेड ग्राउंड पर विशाल किसान सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सभी पर है।
मकरध्वज, शांति देवी, राजपत्ती देवी, नीते विश्वकर्मा ने कहा कि धान व गन्ना क्रय केंद्रों पर पूरी तरह से मनमानी है। कोई न कोई कमीं बताकर किसानों को लौटा दिया जा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। धान किसान अपनी उपज आढ़तियों, तो गन्ना किसान उपज क्रेशर पर औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर हो रहे। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि इसके आधार पर ही समस्याओं का निस्तारण बेहतर ढंग से कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें