फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धान बेचने में किसानों को ठंड में छूट रहे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मंडी समिति सिझौली में धान किसानों को उपज की बिक्री करने में ठंड के मौसम में भी पसीना आ रहा है। कई कई दिनों से धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लिए किसान लाइन में लगकर तौल का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उनका नंबर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि तौल में मनमानी बरती जा रही है। पहुंच वाले लोगों का धान बगैर लाइन लगाए ही खरीद लिया जा रहा है जबकि जिन्होंने लंबे समय से लाइन लगा रखी है उन्हें इंतजार कराया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की भी गई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसका खामियाजा किसानों को ही भुगतना पड़ रहा है।
मंडी समिति सिझौली में मिले सिकंदरपुर निवासी दिलीप वर्मा ने कहा कि बीते 22 दिन से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली धान लेकर परिसर में खड़े हैं। अब तक तौल नहीं हो सकी है। आरोप लगाया कि हमारे बाद आए कुछ लोगों का धान खरीद लिया गया है लेकिन हमारा नहीं लिया गया। कर्मचारी कह रहे हैं कि एक दो दिन में खरीदेंगे।
विज्ञापन

अल्लीपुर के लालजी ने कहा कि 19 दिसंबर को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली धान लेकर मंडी समिति पर पहुंचे हैं। यहां बताया जा रहा है कि जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में तौल होगी। नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इतने दिनों तक ट्रॉली खड़ी होने से उसका खर्च बढ़ेगा। इससे आर्थिक चपत लगेगी।
जैनपुर के अंकुर पटेल ने बताया कि मंडी समिति में गत 18 दिसंबर को एक ट्रॉली धान लेकर आए थे। जिम्मेदारों से तौल की जानकारी की तो बताया गया कि 15 जनवरी तक खरीद होगी। अभी जो लोग पहले से आए हैं पहले उनके धान की खरीद होगी। आरोप लगाया कि धान की तौल में कर्मचारियों द्वारा मनमानी बरती जा रही है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें