फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज रजवाहे की अधूरी सफाई से किसानों में नाराजगी

Wed, 20 Dec 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जहांगीरगंज रजवाहे की सफाई न होने से किसानों की बढ़ सकती मु​श्किल।
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज रजवाहे की सफाई पूर्ण न होने से किसानों में नाराजगी है। सिंचाई विभाग 22 दिसंबर से नहर में पानी आने का आश्वासन दे रहा है, लेकिन अब तक सफाई कार्य अधूरा होने से किसान मायूस हैं। किसानों का कहना है कि सफाई न होने से न सिर्फ टेल तक पानी पहुंचने में दिक्कत होगी बल्कि उफान से पटरियों के टूटने का खतरा भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

जहांगीरगंज रजवाहे के 40 किलोमीटर तक के नहर का सफाई कार्य बीते दिनों शुरू हुआ। इसमें करीब तीन किलोमीटर तक का सफाई कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। किसान लगातार इसे पूरा कराने की मांग कर रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे किसानों में नाराजगी है।
किसानों का कहना कि ठीक ढंग से सफाई न होने के चलते विगत वर्ष सोल्हवां गांव के पास पटरी टूट गई थी। इससे 200 बीघा से अधिक गेहूं व सरसों की फसल डूब कर बर्बाद हो गई थी। इस बार भी सफाई कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके चलते दोबारा ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। प्रत्येक वर्ष इस गांव के आसपास पटरी टूटती रहती है। ठीक ढंग से सफाई न होने के चलते पानी के दबाव से पटरियां टूट जाती हैं।
विज्ञापन

किसान विजय नारायण, राजेंद्र, सभाजीत, रामसेवक, राजाराम व जयराम ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए सफाई कार्य पूरा कराए जाने की मांग की है।



ठेकेदारों को दिया गया निर्देश
संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिया गया है कि 22 दिसंबर से पहले सभी माइनरों व रजवाहे का सफाई कार्य पूरा कर लें। यदि कहीं अधूरा है तो उसे तेजी से पूरा कराया जाएगा। जिससे पानी की आपूर्ति होने के बाद किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

- एसपी सिंह, अधिशाषी अभियंता, सिंचाई खंड टांडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें