फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लिखित आश्वासन देने की मांग पर अड़े किसान

Sun, 12 Oct 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा के फतेहजहूरपुर में धरने के दौरान भारतीय किसान यूनियन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के तहत हुए भूमि अधिग्रहण में प्रभावित 43 गांवों के किसानों को आवासीय मुआवजा दिलाने की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) का आंदोलन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

फतेहजहूरपुर गांव स्थित ओवरब्रिज के पास चल रही महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में किसान जुटे रहे। किसानों की मांग है कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरणों में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है। यूनियन का कहना है कि प्रभावित किसानों को मुआवजे से वंचित रखना अन्यायपूर्ण है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के बैनर तले यह महापंचायत 8 अक्तूबर से अनवरत जारी है। जिला सचिव इंजीनियर कामता प्रसाद ने बताया कि जब तक प्रशासन की ओर से किसानों को न्याय सुनिश्चित करने वाला लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक महापंचायत समाप्त नहीं होगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष लक्षिराम वर्मा, त्रिभुवन मौर्य, असीम सिद्दीकी, रामजनम वर्मा सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें