अंबेडकरनगर। टांडा के भसड़ा गांव में रविवार सुबह खेत में कार्य करते हुए किसान रघुवीर (58) की सांप के डसने से मौत हो गई। रघुवीर खेत में काम कर रहे थे, तभी सांप ने डस लिया। सांप के डसते ही शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर पहुंचाया। इलाज के दौरान रविवार सुबह करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और इस हादसे के बाद परिवार पर संकट और बढ़ गया है। रघुवीर के दो बेटे दिलीप (40) व संदीप (36) दोनों मजदूरी करते हैं।