फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी विदाई

Wed, 07 Jan 2026 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय श्रीमती गायत्री देवी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में 30 वर्ष से अधिक समय कार्यरत रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गरीबुल्लाह को सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को विदाई दी गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा प्रजापति ने कहा कि गरीबुल्लाह जैसे कर्मचारी किसी भी सरकारी संस्था की रीढ़ होते हैं। चिकित्सक डॉ. पूनम रावत ने भी उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका सेवाकाल आने वाली पीढ़ी के कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। फार्मासिस्ट राजेश्वर चौधरी, संध्या मौर्य, स्टाॅफ नर्स कंचनलता, योग शिक्षक नीलम पांडेय, सुनील कुमार, हनुमान चौबे, लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें