फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांच घंटे की देरी से पहुंची फरक्का एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। लंबी दूरी की कई ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस सबसे अधिक चार घंटे 52 मिनट विलंब से पहुंची। दून एक्सप्रेस दो घंटे 35 मिनट और गंगा सतलज एक्सप्रेस एक घंटे 35 मिनट देरी से आई। वाराणसी सिटी-साबरमती एक्सप्रेस के पहुंचने में एक घंटा 15 मिनट की देरी हुई। वहीं, गोमती नगर एक्सप्रेस एक घंटा नौ मिनट, नेपालगंज रोड इंटरसिटी एक घंटा दो मिनट और वाराणसी एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से पहुंची।
ट्रेनों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। लखनऊ जा रहे अकबरपुर के जमुनीपुर निवासी मुकेश ने कहा कि ट्रेन लेट होने से जरूरी काम के लिए समय पर पहुंचने की चिंता बढ़ गई है। वाराणसी जा रहे कटेहरी के तिवारीपुर निवासी अमन ने कहा कि ट्रेन के इंतजार में काफी समय बीत गया, जिससे आगे की यात्रा प्रभावित हो रही है। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से ट्रेनें देरी से आ रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें