फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली वाल पुट्टी के कारोबार का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस ने नकली वाल पुट्टी के कारोबार का खुलासा किया है। एक प्रतिष्ठित वाल पुट्टी कंपनी के नाम पर नकली वाल पुट्टी बिक्री करने वालों के विरुद्ध सोमवार को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने छापा मारकर अकबरपुर नगर की तीन दुकानों से करीब 500 बोरी नकली वाल पुट्टी बरामद की। पुलिस ने इसमें लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रतिष्ठित वाल पुट्टी जेके कंपनी के ऑथराइज्ड डीलर सुनील कुमार ने अकबरपुर कोतवाली में शिकायत की कि जिला मुख्यालय पर ही कुछ पेंट दुकानदारों की ओर से उनकी कंपनी के नाम पर नकली वाल पुट्टी की बिक्री की जा रही है। इतना ही नहीं, जो वाल पुट्टी बेच रहे हैं, वह पूरी तरह गुणवत्ता विहीन है। इससे कंपनी का नाम खराब हो रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए अकबरपुर कोतवाल अमित कुमार सिंह ने सिपाहियों के साथ फव्वारा तिराहा स्थित राज पेंट स्टोर पर छापा मारा। यहां 120 बोरी नकली वाल पुट्टी बरामद हुई। मौके पर मौजूद हीरालाल व संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद टीम ने दोस्तपुर मार्ग स्थित त्रिकाल ट्रेडर्स पर छापा मारा। यहां 30 बोरी नकली नकली बरामद हुई। पुलिस ने यहां मिले सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने जलालपुर मार्ग स्थित पंकज गुप्ता के कारखाने पर छापा मारा। यहां अलग-अलग कंपनी की 400 बोरी नकली नकली बरामद हुई। पुलिस ने यहां मिले कर्मचारी मिठाईलाल को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि पकड़ी गई नकली नकली को सीज करने के साथ ही पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। संबंधित के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें