फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में छापा मारकर नकली पेंट व वालपुट्टी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली पुलिस टीम ने गुरुवार को एक पेंट कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर नगहरा स्थित एक दुकान पर छापा मारा। वहां एक हजार बाल्टी पेंट व 30 बोरी से अधिक वालपुट्टी बरामद हुई। आरोप है कि दुकानदार प्रसिद्ध कंपनी का स्टीकर लगाकर नकली पेंट व वालपुट्टी बेचता है। पुलिस ने मौके से बरामद पेंट व वालपुट्टी जब्त कर ली।
विज्ञापन

प्रतिष्ठित कंपनी का पेंट व वालपुट्टी बेचने वाले काफी दिनों से कंपनी से शिकायत कर रहे थे कि नगहरा स्थित एक दुकानदार उस कंपनी के नाम पर नकली पेंट व वॉलपुट्टी की बिक्री कर रहा है। इससे उन लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। अधिकारियों ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए अपने स्तर से इसकी जांच की तो पता चला कि संबंधित दुकानदार नकली पेेंट व वॉलपुट्टी की बिक्री कंपनी के नाम पर कर रहा है।
इसके बाद अधिकारियों ने एसपी अजीत कुमार सिन्हा से इसकी शिकायत की। एसपी के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस टीम ने कंपनी के अधिकारियों को साथ लेकर नगहरा स्थित प्रधान ट्रेडर्स पर छापा मारा। अहिरौली थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से एक हजार बाल्टी पेंट व करीब 30 बोरी वॉलपुट्टी बरामद हुई है। कंपनी के अधिकारियों ने स्कैनर से जांच की तो उत्पाद नकली पाया गया।
विज्ञापन

इस पर मौके से मिले सभी पेंट व वॉलपुट्टी को जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। उसके पास संबंधित कंपनी की एजेंसी भी है परंतु वह असली उत्पादों की बिक्री करने के नाम पर नकली उत्पाद की बिक्री कंपनी का स्टीकर लगाकर कर रहा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें