फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख जरूरतमंदों को तीन माह मिलेगा मुफ्त चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को तीन माह बढ़ाए जाने का सीधा लाभ जिले के चार लाख 915 राशन कार्डधारकों को मिलेगा। इनमें 65,967 अंत्योदय राशन कार्डधारक जबकि तीन लाख 34 हजार 948 पात्र गृृहस्थी राशन कार्डधारक शामिल हैं। अब इन्हें दिसंबर तक मुफ्त में चावल मिलेगा।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राशन के लिए किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का संचालन लंबे समय से किया जा रहा था। इसमें राशन कार्डधारकां को कोटे के माध्यम से मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया गया। शुरुआती दौर में चावल व गेहूं, दोनों दिया जाता था लेकिन बाद में सिर्फ चावल ही दिया जाने लगा।
बीते दिनों यह खबर सामने आई थी कि सितंबर से योजना के तहत राशन कार्डधारकों को राशन नहीं मिलेगा। इससे उनमें मायूसी छा गई थी। हालांकि एक उम्मीद जरूर थी कि शायद योजना को आगे बढ़ाया जाए। इन्हीं उम्मीदों के अनुरूप केंद्र सरकार ने भी राशन कार्डधारकों को मायूस नहीं किया। अब इस योजना को दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

इस योजना का लाभ 1126 कोटे से जुड़े चार लाख 915 राशन कार्डधारकों को मिलेगा। इसमें 65,967 अंत्योदय जबकि तीन लाख 34 हजार 948 पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक शामिल हैं। गौरतलब है कि योजना के तहत प्रति यूनिट पांच किग्रा. चावल दिया जाता है।
अढनपुर के अरविंद तिवारी व मदारभारी के रामकिशुन ने कहा कि योजना को तीन माह तक और बढ़ाया जाना सरकार का सराहनीय कदम है। इसका लाभ हम राशन कार्डधारकों को अब आगे भी मिलेगा। महंगाई के इस दौर में मुफ्त में राशन मिलने से आर्थिक समस्या काफी हद तक दूर होगी।
भगोला गांव निवासी कलावती व संगीता देवी ने कहा कि कुछ दिन पहले पता चला कि अब योजना बंद हो रही है। इससे चिंता सताने लगी थी। मुफ्त राशन मिलने से बड़ी राहत थी। अब जबकि एक बार फिर से योजना को तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है तो यह सरकार द्वारा राशन कार्डधारकों के हित में बड़ा व सराहनीय कदम है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को तीन माह और बढ़ाए जाने से जिले के चार लाख से अधिक राशन कार्डधारकों को सीधा लाभ मिलेगा। योजना का समुचित लाभ पात्रों को मिल सके इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-राकेश कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें