अंबेडकरनगर। गुम हए मोबाइल सोमवार को हाथों में आए तो 127 स्वामियों के चेहरे खिल उठे। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने स्वामियों को उनकी मोबाइल सौंपते हुए सतर्कता के साथ उपयोग की सलाह दी। एसपी ने बताया कि बरामद मोबाइल सेट की कीमत करीब 19 लाख रुपये है।
बीते दिनों अलग अलग क्षेत्रों से नागरिकों ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उनका मोबाइल फोन कहीं खो गया। जनपद रिकवरी सेल टीम गुम होने वाली मोबाइल सेटों को खोजने के लिए लगातार प्रयास करती रही। इस बीच टीम ने 127 शिकायत कर्ताओं के मोबाइल सेट को बरामद कर लिया। सोमवार को एसपी ने संबंधित स्वामियों को पुलिस कार्यालय बुलाकर उनके हाथों में मोबाइल सौंप दी।
एसपी ने बताया कि जनपद रिकवरी सेल टीम लगातार मोबाइल सेट को बरामद करने के काम में जुटी है। जनवरी 2022 से अब तक रिकवरी सेल टीम ने 1001 मोबाइल सेट बरामद किया है। इसकी कुल कीमत एक करोड़ 50 लाख 15 हजार रुपये है। बरामदगी टीम में सिपाही विनय कुमार यादव, प्रदीप यादव, सौरभ पांडेय, चंद्रप्रकाश वर्मा व शिवम वर्मा आदि शामिल रहे।