फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नए गोदाम की स्थापना से धान खरीद में आएगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धान खरीद में तेजी लाने तथा भंडारण का संकट दूर करने के लिए नया गोदाम स्थापित होगा। अस्थायी व्यवस्था के तहत टांडा तहसील के डुहिया में किराए पर गोदाम लिया जाएगा। दो हजार एमटी क्षमता वाले इस गोदाम से धान के भंडारण में सुविधा होगी।
विज्ञापन

फिलहाल टांडा में स्थित चार हजार व बेलांगर में स्थित तीन हजार एमटी क्षमता वाला भंडारगृह मौजूदा समय में भर चुका है। ज्यादा क्रय केंद्रों के गोदाम भी भर चुके हैं।
जिले में धान खरीद गति नहीं पकड़ पा रही है। इसके पीछे एक कारण जिले में भंडारण की व्यवस्था बहुत कम होना है। क्रय केंद्रों पर छोटे गोदाम के अलावा टांडा में चार हजार क्षमता व बेलांगर में तीन हजार एमटी क्षमता का गोदाम है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों के गोदाम से धान चयनित मिलों पर भेजा जाता है जहां से कुटाई के बाद चावल जिले के टांडा व बेलांगर के अलावा जौनपुर के शाहगंज स्थित गोदाम पर भेजा जाता है।
मौजूदा समय में टांडा व बेलांगर स्थित गोदाम पूरी तरह से भर चुके हैं। इसके साथ ही ज्यादातर क्रय केंद्रों के भी गोदाम भर चुके हैं। इसके चलते ही क्रय केंद्रों पर धान खरीद की गति धीमी पड़ गई है। इससे किसानों को बिक्री करने में समस्या खड़ी हो रही है। उपज की बिक्री के लिए उन्हें कई कई दिनों तक क्रय केंद्र पर लाइन लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
अकबरपुर के किसान राजितराम व कटेहरी के जगदंबा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सुचारु रूप से धान की खरीद क्रय केंद्रों पर हो सके इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना होगा। इसके लिए भंडारण की समुचित व्यवस्था की जानी होगी।
धान खरीद जिले में प्रारंभ हुए डेढ़ माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अब तक खरीद लक्ष्य से काफी दूर है। खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय के अनुसार पांच एजेंसियों के 75 केंद्रों पर 9170 किसानों से 42 हजार 392 एमटी धान की खरीद की गई है।
जिले को एक लाख 55 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य है। यह खरीद लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 27 प्रतिशत है। अधिकारियों के अनुसार खरीद का कार्य गति पकड़ सके इसके लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें