फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोल्लास मनीं भगवान धनवंतरि की जयंती

Mon, 09 Nov 2015 10:48 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मान्यता है कि दीप पर्व के दो दिन पूर्व भगवान धनवंतरि का अवतार हुआ था। इसी उपलक्ष्य में धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान धनवंतरि की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन


शहजादपुर की रेखा शुक्ला व सरिता वर्मा ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष पहले भगवान धनवंतरि की पूजा अर्चना करती हैं, इसके बाद खरीददारी की जाती है। बताया कि धनतेरस के दिन खरीददारी करना शुभ माना जाता है।

सोमवार देर सायं जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर स्थापित पूजा पंडालों में मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमाओं का दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें