फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम खराब होने पर जताई नाराजगी, सुधार के निर्देश

Thu, 06 Nov 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित योजनाओं तथा 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों (सड़कों को छोड़कर) की प्रगति की समीक्षा की गई। 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं के खराब औसत प्रतिक्रिया समय पर नाराजगी जताई और सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल को सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सबसे पहले ऊर्जा, उद्यान, स्वास्थ्य, पशुपालन, जल निगम, सिंचाई, शिक्षा, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण और कौशल विकास विभागों की प्रगति का ब्योरा लिया। पाॅलीहाउस आधारित खेती, स्वास्थ्य सेवाओं, जल जीवन मिशन और गोशालाओं के रखरखाव में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थियों का चयन किया जाए। किसानों को उच्च गुणवत्ता का बीज, प्रशिक्षण और अन्य जनपदों के सफल पालीहाउस का भ्रमण कराया जाए। डीएम अनुपम शुक्ला ने कहा कि सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन किया जाएगा। एसपी अभिजीत आर. शंकर, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
-
बॉक्स
ये भी दिए निर्देश
-पशुपालन विभाग को गोशालाओं में पर्याप्त चारा, पानी और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित कराने, जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं में निरंतर जल आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-लोक निर्माण विभाग को सड़कों के किनारे की झाड़ियों और बिजली के तारों के पास की टहनियों की छंटाई शीघ्र करने के निर्देश दिए, सिंचाई विभाग को नहरों की सफाई का कार्य समय पर समाप्त कर रबी सीजन में टेल तक पानी पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें