किछौछा (अंबेडकरनगर)। दरगाह किछौछा शरीफ में सूफी संत हजरत सैय्यद मखदूम अशरफ की मजार पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल्द ही एक निकासी दरवाजा बनाया जाएगा। इस संदर्भ में 15 मई को सज्जादानशीन और खानवाद ए अशरफिया के लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें इस फैसले पर अंतिम मुहर लगेगी।
फिलहाल मजार में आने जाने के लिए एक ही दरवाजा है, जिससे उर्स मेला और नौचंदी जैसे अवसरों पर श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने दरगाह का दौरा कर जायरीनों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निकासी दरवाज़े की आवश्यकता पर जोर दिया था, जिस पर दरगाह से जुड़े जिम्मेदारों ने सहमति जताई थी।