फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता के चोरों ने घर से पार किए 10 लाख के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता के घर का ताला तोड़ चोरों ने 50 हजार नकदी तथा दस लाख कीमत के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घर से कुछ दूर पर स्थित एक खेत में आभूषण के डिब्बे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र के तकिया कालू गांव का है। गांव निवासी प्रदीप कुमार वर्मा लखीमपुर खीरी जिले में विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता के पद पर तैनात हैं। मिझौड़ा चनहा मार्ग पर उनका एक मकान और बना है। उनकी पत्नी गरिमा कटेहरी शिक्षा क्षेत्र में परिषदीय विद्यालय में अध्यापिका के तौर पर कार्यरत हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व वह घर में ताला लगाकर बाहर चली गईं। इस बीच मौका पाकर चोर घर में घुस गए और आलमारी में रखी 50 हजार की नगदी व दस लाख रुपए कीमत के आभूषण पार कर दिए।
गुरुवार को जब अभियंता की पत्नी घर पहुंची और कमरे के अंदर गईं तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गई। कमरे में सामान इधर उधर बिखरे हुआ था जबकि आलमारी में रखा नकदी व आभूषण गायब मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। बताया जाता है कि घर से कुछ दूर पर स्थित एक खेत से आभूषण के खाली डिब्बे बरामद हुए हैं। एसओ दयाशंकर मित्रा ने बताया कि मामले की जांच व संदिग्धों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें