फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज से छह केंद्रों पर जांची जाएंगी यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां

Fri, 17 Mar 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के छह केंद्रों पर शनिवार से यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कॉपियों के बंडल खोले जाएंगे। सुबह आठ बजे से होने वाले मूल्यांकन के लिए जिले में अब तक लगभग डेढ़ लाख कॉपियां पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन





उधर पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मूल्यांकन के बहिष्कार की घोषणा भी कर रखी है।



जिले के छह मूल्यांकन केंद्र बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन, सरदार पटल इंटर कॉलेज लारपुर, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर व जनता इंटर कॉलेज फत्तेपुर बड़ागांव में सुबह आठ बजे से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा।



डीआईओएस कार्यालय के अनुसार अब तक लगभग डेढ़ लाख उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। कॉपियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लगभग 1900 परीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 28 मार्च तक सभी केंद्रों पर मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन




प्रधान परीक्षक व उप प्रधान परीक्षक की तैनाती के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी पहले से तैनात कर दिए गए हैं। इन्हीं मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में कॉपियों के बंडल खोले जाएंगे। सभी मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की जरिए सीधी निगरानी भी रखी जाएगी। किसी भी अप्रिय स्थित से निपटने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।






पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मूल्यांकन के बहिष्कार की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि संगठन मूल्यांकन के बहिष्कार को लेकर पूरी तरह डटा हुआ है।



कहा कि संगठन के पदाधिकारी व सदस्य शनिवार को सभी केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। मुख्य गेट पर ही धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसी भी हाल में मूल्यांकन नहीं होने दिया जाएगा। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रहेगा।





डीआईओएस अवधकिशोर सिंह ने शुक्रवार को सभी मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रकाश, पेयजल, शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मूल्यांकन में लगे परीक्षकों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें