फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से दबंगों ने ढहाया घर

Thu, 06 Aug 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मझियारी अठवारा गांव निवासी गोविंद पुत्र केशवराम की कुर्कीबाजार में आटा चक्की है। इसके साथ तेल पेराई की भी मशीन लगा रखी है।
विज्ञापन


दुकान के पीछे बने घर में गोविंद परिवार के साथ रहता भी है। पांच अगस्त को देर रात्रि कुछ लोग जेसीबी लेकर पहुंचे और दुकान का ताला तोड़कर तोड़फोड़ करने लगे। कुछ लोग घर के अंदर घुस गए असलहे के बल पर लूटपाट की। सभी गोहार मचाते हुए घर से बाहर भागे, तो दबंगों ने जेसीबी मशीन से घर व दुकान ढहा दी।

इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए 10 हजार रुपये नगदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति भी अपने साथ उठा ले गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों से आवश्यक जानकारी हासिल की। बाद में पीड़ित ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। गुरुवार को केस दर्ज न होने पर पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी को शिकायती पत्र देकर केस दर्ज करने के साथ ही कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कहा गया कि लगभग एक पूर्व भी इन्हीं लोगों ने रात्रि में उसकी दुकान पर धावा बोलकर न सिर्फ तोडफ़ोड़ की थी, बल्कि लूटपाट की थी। उस समय भी तहरीर दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नही की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें