फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आठ अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निरीक्षण में मिला सब ठीक-ठाक

Sat, 23 Aug 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अल्ट्रासाउंड केंद्रों को नियमों के अनुसार संचालित करने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से जांच कर रहा है। शुक्रवार को संयुक्त टीम ने आठ अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की, जिसमें उन्हें सब सही मिला।
विज्ञापन

जिले में कुल 41 अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच का कार्य इन दिनों किया जा रहा है। इनकी अलग से रिपोर्ट बनाकर स्वास्थ्य विभाग ने डीएम को दी है, जिसमें से कुल 29 केंद्रों पर अनियमितता की बात भी कही गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला मुख्यालय अकबरपुर के आठ अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गई। सीएचसी अकबरपुर के अधीक्षक डॉ. नूर आलम ने बताया कि सभी जगहों पर नियमों का पालन किया जा रहा है। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। एसडीएम प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि नियमित रूप से निरीक्षण व जांच का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें