फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शहर को स्वच्छ बनाने में सभी का योगदान जरूरी

Wed, 22 Feb 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर में बुधवार को लोगों को जागरूक करते नगर पालिका कर्मचारी। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दस्तक अभियान के तहत बुधवार को भी अकबरपुर पालिका की टीम ने अलग-अलग वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया गया। आम नागरिकों से सूखा व गीला कचरा अलग-अलग कूड़ेदान में डालने की सलाह दी।
विज्ञापन





अभियान के जिला समन्वयक सत्य प्रकाश मिश्र की अगुवाई में गोविंदपुर गणेशपुर मोहल्ले में टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे तक कूड़ेदान में अपने घरों का कूड़ा डाल दें। इधर-उधर न फेंकें।



सूखे व गीले कचरे का निस्तारण करते समय विशेष ध्यान दें। बताया कि स्वच्छता अभियान का यह तीसरा चरण चल रहा है। इसमें आम लोगों को स्वच्छता अपनाने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन





नागरिकों को सुझाव दिया कि यदि मोहल्ले में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न हो तो टोल फ्री नंबर 1533 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मोहल्लेवासियों को पॉलिथीन के प्रयोग से बचने के लिए भी प्रेरित किया। अभियान में स्वच्छता टीम लीडर आशीष शुक्ल, विनय गोस्वामी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें