अंबेडकरनगर। विश्व योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयुर्वेद विभाग योग दिवस की तैयारियों को लेकर तेजी से जुटा है। अलग-अलग क्षेत्रों में योग शिविरों का आयोजन कर सभी को योगाभ्यास कराया जा रहा है, जिससे 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर भव्य योग दिवस मनाया जा सके। इसमें आम नागरिकों के साथ ही अधिकारी व कर्मचारी भी हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में योग शिविर का आयोजन हुआ।
बीआरसी कार्यालय रामनगर पर योगाभ्यास शिविर का आयोजन हुआ। आयुर्वेद विभाग के सहयोग से आयोजित शिविर में योग प्रशिक्षक सुनील कुमार ने सभी को योगाभ्यास कराया। कहा कि यदि हम अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर लें तो हम बीमारियों से बच सकते हैं। सभी लोगों से नियमित योग करने का आह्वान किया।
इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा प्रजापति, फार्मासिस्ट राजेश्वर चौधरी, फार्मासिस्ट लालमणि प्रसाद शर्मा, कपिलदेव, एआरपी आलोक त्रिपाठी, रामविलास यादव, गंगाराम यादव, अरुण कुमार, छविलाल व विनोद यादव आदि मौजूद रहे। उधर, बसखारी ब्लॉक के ड्वाकरा हाल में योग शिविर का आयोजन हुआ। प्रशिक्षक विकास तिवारी ने शिविर में मौजूद आंगनबाड़ी, सहायिका, सुपरवाइजर को योगाभ्यास कराते हुए उसका महत्व समझाया।
कहा कि नियमित योग से शरीर में दर्द के साथ शुगर, बीपी को नियंत्रित किया जा सकता है। बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने योग के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं। इस मौके पर मुख्य सेविका शिवकुमारी वर्मा, बीना ओझा, यासमीन इकबाल व राजदेव मिश्र आदि मौजूद रहे।