फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव के हर वर्ग को मिल रहा योजनाओं का लाभ : स्वतंत्र देव सिंह

Sat, 19 Oct 2024 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। दुधौरा गांव में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी की सरकार में देश का तेजी से विकास हुआ है। यहां सबका साथ सबका विकास की तर्ज काम किया जाता है। बिना किसी भेदभाव के सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। गांव की महिलाओं को समूह के माध्यम से लखपति बनाया जा रहा है। ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी होकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।
विज्ञापन

कुटीर उद्योग के लिए बिना ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान गोविंद सोनी ने बताया कि गांव में 150 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास व 147 पात्रों को शौचालय का लाभ मिला है। पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा, बसपा केवल लोगों को जाति के नाम पर गुमराह कर वोट की राजनीति करती है। पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकोंं का सम्मान भाजपा सरकार में ही है। जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप उर्फ मोनू सिंह ने कहा कि भाजपा एक ऐसी सरकार है जो बिना किसी भेदभाव के हर जाति वर्ग की मदद कर उनको आगे बढ़ाने मेंं जुटी है। युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोल दिए गए हैं। इस दौरान गोविंद सोनी, ध्रुव सिंह फौजी, बूथ अध्यक्ष गुड्डू सिंह, अच्छे लाल, बंसराज वर्मा, मंगल सिंह, लाल बहादुर वर्मा, धनंजय निषाद, हेमंत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें