फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरदार पटेल की जयंती पर चार दिन तक होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा की ओर से जिले में 28 से 31 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने में उनकी भूमिका को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरजीत मौर्य ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर को जिला कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें सरदार पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी। वहीं, 31 अक्तूबर को पटेल नगर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा की साफ-सफाई कर दीप प्रज्वलित किया जाएगा। कार्यक्रमों के जरिए लौह पुरुष के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का स्वागत
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में सोमवार को जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपिका शाह का स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि दीपिका शाह के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में महिला मोर्चा को मजबूत बनाया जाएगा। महिलाओं को संगठन से जोड़ने के साथ आगामी चुनाव में मातृशक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें