फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डायवर्जन भी नहीं रोक सका जाम, घंटों थमी शहर की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया था, लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे यातायात व्यवस्था बेअसर नजर आई। सोमवार को दोनों पालियों की परीक्षा छूटने के बाद अकबरपुर की सड़कों पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया कि कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रशासन ने सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया था। आजमगढ़, बसखारी, अयोध्या, बस्ती और टांडा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बाईपास मार्गों से भेजा गया। इसके बावजूद शहर के भीतर अभ्यर्थियों और निजी वाहनों की संख्या इतनी अधिक रही कि जाम से राहत नहीं मिल सकी।
परीक्षा केंद्रों से एक साथ निकले हजारों अभ्यर्थियों और उन्हें लेने पहुंचे परिजनों के वाहनों ने शहर की मुख्य सड़कों पर भारी दबाव बना दिया। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, शहजादपुर, दोस्तपुर मार्ग, टांडा रोड, बसखारी रोड और प्रमुख चौराहों पर यातायात रेंगता नजर आया। दोपहर में पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद और शाम को दूसरी पाली के बाद स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।
विज्ञापन

टीएसआई जेबी यादव ने बताया कि यातायात पुलिस व्यवस्था संभालने में जुटी रही लेकिन परीक्षा समाप्ति के समय एक साथ उमड़ी भीड़ के कारण जाम की समस्या बनी। भीड़ कम होने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें