फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बेहतरी का लिया संकल्प

Mon, 05 Jun 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
पर्यावरण - फोटो : symbolic
विज्ञापन
 विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को जिले में जगह-जगह पर्यावरण की बेहतरी का संकल्प लिया गया। तमसा नदी के वृहद सफाई अभियान की शुरुआत भी इसी दिन से युवाओं ने अकबरपुर में की। इस बीच कहीं गोष्ठी के जरिये पर्यावरण की मौजूदा दशा पर चिंता जताते हुए पौधरोपण पर जोर दिया गया तो वहीं जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अकबरपुर नगर में बदहाली का शिकार हो चुकी तमसा नदी की वृहद सफाई अभियान की शुरुआत युवाओं ने की। यूथ ब्रिगेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक कृष्णकुमार उर्फ कक्कू पांडेय ने नदी किनारे विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया।

युवाओं ने पूजा में भाग लेते हुए तमसा नदी की सफाई के लिए समुचित शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की और इसके बाद जेसीबी, टैक्टर-ट्रालियों व मजदूरों के साथ सफाई अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि तमसा नदी के वृहद सफाई अभियान को पूरा करने के लिए ही उन्होंने अब आगामी नगर परिषद चुनाव में पत्नी की दावेदारी वापस ले ली है।
विज्ञापन


अब उनका लक्ष्य चुनाव बाद में तमसा नदी की सफाई पहले है। अभियान को समर्थन प्रदान करने पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता गोपालजी शुक्ल, वरिष्ठ व्यापारी विक्की मेहरोत्रा व सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत श्रीवास्तव ने कहा कि यह दूरगामी परिणाम वाला कदम है, जिसका लाभ पूरे जिले को मिलेगा।
 
पं रामलखन शुक्ल राजकीय पीजी कॉलेज आलापुर में मुख्य अतिथि विधायक अनीता कमल ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का आगाज किया। कहा कि पौधरोपण कर हमें पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना होगा। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जेबी सिंह व डॉ. प्रवीण यादव, भाजपा नेता श्यामनाथ शुक्ला व पूर्व जिला पंचायत सदस्य दशरथ यादव आदि मौजूद रहे।

पं त्रिलोकीनाथ स्मारक इंटर कॉलेज हथिनाराज पिपरी में संकल्प दिव्यांग शिक्षण एवं कल्याण संस्थान के बैनर तले निकली पर्यावरण जागरूकता रैली को प्रबंधक सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाई। रैली रन्नापुर, नीबा, हथिनाराज, बहलोलपुर समेत कई अन्य गांवों तक गई, और लोगों को पर्यावरण बेहतरी पर ध्यान देने का आह्वान किया।

इस मौके पर संतोष कुमार त्रिपाठी, इंद्रजीत यादव व गुलफाम आदि मौजूद रहे। सपा नेता सिद्धार्थ मिश्र के नेतृत्व में मालीपुर, सुरहुरपुर व जलालपुर आदि जगहों पर 101 पौध लगाए गए। सिद्घार्थ ने सभी से पर्यावरण बेहतरी के लिए पौधरोपण का आह्वान किया। गौ रक्षा सेवा समिति कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे की अगुवाई में पवित्र शिवबाबा में पौधरोपण किया।

 अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा की मौजूदगी में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यालय में मना। इसके बाद ईओ संगीता कुमारी के नेतृत्व में पौधरोपण भी हुआ। सभी से नगर को साफ सुथरा रखने का आह्वान किया गया। एनटीपीसी द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समूह महाप्रबंधक केएस राजीव ने कहा कि पर्यावरण की बेहतरी सुनिश्चित करना सभी का उत्तरदायित्व है।

इस मौके पर महाप्रबंधक परियोजना एन नटेसन, एसके वर्मा, वीके सिंह व संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उर्मिला सुमन द फाउंडेशन सचिव राजन सुमन की अगुवाई में सोमवार को डॉ. जीके जेतली इंटर कालेज परिसर में पौधरोपण हुआ। प्रबंधक रमेश प्रभा जेतली ने कहा कि युवा पर्यावरण जागरूकता को लेकर लगातार सकारात्मक प्रयास करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें