जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर क्षेत्र के बेगीकोल के पास बृहस्पतिवार को मंजुषा नदी में अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों से मि मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव कई दिन पुराना है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।