फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: उद्यमियों को मिलेगा वैश्विक बाजार

Sun, 21 Sep 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर स्थित लोहिया भवन सभागार में शनिवार को निर्यात बंधु योजना के तहत निर्यात संवर्धन आउटरीच सत्र का आयोजन किया गया। डीएम अनुपम शुक्ला ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने हेतु केंद्र व राज्य सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के कई उत्पादों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा की पूरी क्षमता है, जिन्हें निर्यात के लिए प्रोत्साहित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने उद्यमियों को वैश्विक बाजार की मांग, गुणवत्ता मानक, निर्यात प्रक्रिया व नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, सरकारी योजनाओं, प्रोत्साहन पैकेज और लाइसेंसिंग प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी। विदेश व्यापार निदेशालय पोर्टल पर पंजीकरण व लाइसेंस प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई। डीएम ने सभी उद्यमियों से अपने उद्योगों काे सौर ऊर्जा से संचालित करने की अपील की। पाॅवरलूम से जुड़े उद्योगों को हाइब्रिड सोलर प्लांट लगाने की सलाह दी गई, जिससे उत्पादन लागत को कम किया जा सके। कार्यक्रम में डिप्टी डीजीएफटी कानपुर राजन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें