फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र में युवाओं ने दिखाया उत्साह

Sat, 28 Nov 2015 11:12 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहा था, तो कोई दूसरी व तीसरी बार। मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर इनमें उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह से ही वे निकटवर्ती मतदान केंद्रों पर पहुंच गए।
विज्ञापन


मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय बसखारी में मतदान करने के लिए लाइन में लगे युवा मोहम्मद कैफ व सच्चिदानंद ने कहा कि वे दूसरी बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए युवाओं को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।

मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय मसड़ा मोहनपुर पर लाइन में लगीं रीना व सरिता ने कहा कि वे मतदान करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। मतदान करना हम सभी का अधिकार है। युवाओं को चाहिए कि वे न सिर्फ स्वयं, बल्कि दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय हरैया पर मिलीं कुसुम व पूजा ने कहा कि वे पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। ऐसे में इसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं। क्षेत्र के विकास में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। अब क्षेत्र व देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। ऐसे में युवाओं को बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें