जमुनीपुर। अकबरपुर की एक युवती ने शिकायती पत्र में बताया कि वह प्रयागराज में पढ़ाई कर रही हैं। 31 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे घर के आंगन में स्नान कर रही थीं। तभी चचेरा भाई आदर्श कुमार द्विवेदी घर में घुसा और उनका हाथ पकड़कर खींच लिया। आरोपी ने अभद्रता करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। आवाज सुनकर मां के हस्तक्षेप करने पर आरोपी ने उन्हें पीटकर गिरा दिया। इस दौरान आरोपी की पत्नी मंडवी ने भी उन्हें पीटा। उन्होंने और मां ने किसी तरह जान बचाई। उनका व मां का फोन भी तोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत भवन में चोरी मामले में एफआईआर
मालीपुर। बेवाना के भितरीडीह गांव स्थित पंचायत भवन में बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर इनवर्टर व दो बैटरियां चोरी कर लीं। घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत सहायिका ग्राम खुलासपुर निवासी प्रतिभा ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी सर्वदमन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।