फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज से शुरू होंगे नामांकन, उम्मीदवारों ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सातों निकायों में अध्यक्ष व 139 वार्ड के लिए सभासद पदों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने चुुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इसके अनुसार 24 अप्रैल तक प्रत्याशियों का नामांकन होगा। जांच व नाम वापसी प्रक्रिया के बाद 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। 11 मई को मतदान के साथ ही 13 मई को मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन

तीन नगर पालिका परिषद अकबरपुर, जलालपुर व टांडा के साथ ही चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर के अध्यक्ष व सभासद पद क लिए होने वाले चुनाव कार्यक्रम की घोषणा रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने की। कहा कि अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशी 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नामांकन कर सकेंगे। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 27 अप्रैल को नाम वापसी सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे की जा सकेगी। 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
11 मई को 116 मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। 13 मई को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतों की गणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के साथ ही निकाय चुनाव में तेजी आ गई है। सोमवार से ही प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल कर पाएंगे। नामांकन के कार्य में मंगलवार से तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तीन चरण में होंगे सुरक्षा के प्रबंध
निकाय चुनाव के मद्देनजर सातों निकायों में होने वाले नामांकन को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए तीन चरण में सुरक्षा के प्रबंध रहेंगे। एएसपी संजय राय ने बताया कि पहली लेयर में सर्किल प्रभारी व इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगेगी जबकि दूसरी लेयर में संबंधित थाना क्षेत्र के एसओ के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलेगा। तीसरी लेयर में नामांकनस्थल से 200 मीटर की सीमा में किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। सिर्फ प्रत्याशी व उनके दो प्रस्तावकों को ही अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा। नामांकनस्थल पर भी मुख्य गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। बताया कि दो कंपनी पीएसी भी नामांकन प्रक्रिया को सकुशल निपटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रत्येक नामांकन स्थल पर एक-एक प्लाटून पीएसी की तैनाती होगी।

ड्रोन से रहेगी नजर
नामांकन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए ड्रोन का भी प्रयोग किया जाएगा। अकबरपुर, जलालपुर व टांडा में नामांकन प्रक्रिया पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा डायल 112 की पुलिस टीम भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करती रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें