फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: झूला, थिएटर व सर्कस का उठाया लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। ऐतिहासिक गोविंद साहब मेले में दूसरे दिन रविवार को भी मेलार्थियों की भारी भीड़ जुटी। लोगों ने झूला, थिएटर व सर्कस का खूब लुत्फ उठाया। श्रद्धालुओं ने सरोवर में डुबकी लगाकर बाबा साहब के मठ पर माथा भी टेका।
विज्ञापन

माह भर चलने वाले पूर्वांचल के ऐतिहासिक मेले में दूसरे दिन सुबह करीब 10 बजे से ही मेलार्थियों की भीड़ पहुंचने लगी। श्रद्धालुओं ने गोविंद सरोवर में स्नान किया। इसके बाद मठ में विधिविधान से पूजन-अर्चन किया।
रविवार का अवकाश होने के चलते युवाओं की भारी भीड़ जुटी। युवाओं ने झूला, सर्कस व थिएटर का लुत्फ उठाते हुए जमकर खजले आदि की खरीदारी भी की। कपड़ा, शृृंगार सहित अन्य सामानों की भी खूब बिक्री हुई। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

मेलार्थियों व व्यापारियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस टीम भी मुस्तैद नजर आ। सीसीटीवी कैमरे से भी मेले की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
सीओ जलालपुर देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश है कि सुरक्षा में कोई चूक न करें। चोर-उचक्कों पर खासी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें