फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने की सड़क जाम

Mon, 07 Sep 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब आधे घंटा मार्ग जाम होने से आवागमन बाधित रहा छात्रों का कहना है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बदहाल विद्युत आपूर्ति से नाराज महामाया कृषि अभियंत्रण प्रौद्योगिकी कॉलेज के छात्रों का आक्रोश सोमवार देर शाम भड़क गया। कई छात्र बाहर निकले और कॉलेज के पास अकबरपुर फैजाबाद मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से उन्हें पढ़ाई में दिक्कतें हो रही है।

भीषण गर्मी के बीच बदतर विद्युत आपूर्ति के कारण ठीक ढंग से पढ़ाई नहीं हो रही है। छात्रों ने लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम रखी। सूचना पर एसडीएम सदर पंकज मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क जाम कर रहे छात्रों को बेहतर विद्युत आपूर्ति दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें