फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हाईकोर्ट के आदेश पर हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। हाईकोर्ट के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एक बार फिर जहांगीरगंज क्षेत्र के मामपुर में लोक निर्माण विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सभासद व उनके भाई ने विरोध किया, जिन्हें पुलिस ने बलपूर्वक रोका और कार्रवाई पूर्ण होने तक गाड़ी में बैठाए रखा।
विज्ञापन

मखदूमपुर निवासी शिवांशु सिंह की दाखिल याचिका पर उच्च न्यायालय ने 31 मई को अतिक्रमण हटवाया गया। इसके बाद शेष बचे मलबे व दीवार को भी हटाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम सुभाष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अजय यादव, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां जेसीबी से शेष दीवार और पूर्व में हटाए गए अतिक्रमण का मलबा पूरी तरह साफ किया गया। मौके पर पुलिस व प्रशासन को विरोध का भी सामना करना पड़ा।
सभासद शशिकांत दूबे मिंकी व उनके भाई को पुलिस ने मौके पर पहुंचने से रोका। इनका कहना था कि सात फुट भूमि उनके कब्जे की आबादी में थी, जिस पर से जबरन निर्माण गिराया गया है। कार्रवाई पूरी होने तक दोनों को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर रखा गया। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश पर की गई है। पूरी प्रक्रिया कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए संपन्न कराई गई है। मौके पर किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं उत्पन्न होने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें